पटना उच्च न्यायालय के वकील दो दिन नहीं करेंगे न्यायिक काम
समन्वय समिति के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता योगेशचंद्र वर्मा ने बुधवार को बताया कि हाल के दिनों में राज्य में वकीलों पर हमले तथा उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि अररिया में सहायक लोक अभियोजक देव नारायण मिश्र, बेतिया के अधिवक्ता जितेन्द्र षाही तथा औरंगाबाद के अधिवक्ता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह की हत्या हाल के दिनों में कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तीनों संघों ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा तथा अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी वकील संघों को भी पत्र लिखकर इस दो दिन न्यायिक कार्य में भाग नहीं लेने की अपील की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications