जम्मू में सड़क हादसे में 15 की मौत
जम्मू, 24 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार को दो बसों की भिड़ंत में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक पनथाल इलाके में दो बसें टकरा गईं। मलबे से 15 शवों को निकाला गया है।
पुलिस का बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गया। इस संबंध में अभी और विवरण की प्रतीक्षा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications