सिंधु दर्शन यात्रा में डा़ बिंदल ने किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व
डा़ बिंदल ने कहा कि गत वर्ष इस यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर प्रदेश के मुख्य मंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल द्वारा किए गए उद्घोष के लेह-लद्दाख क्षेत्र में सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रो़ धूमल द्वारा पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेल लाइन को मनाली होते हुए लेह तक पहुंचाने की मांग को इस क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख क्षेत्र होते हुए आरम्भ करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस यात्रा के सफल आयोजन में जम्मू-कश्मीर सरकार तथा लद्दाख स्वायतशासी विकास परिषद एवं लद्दाख बौद्घ संघ द्वारा दिए गए सहयोग की सरहाना की। हिमालयन परिवार व सिंधु दर्शन यात्रा के प्रणेता इन्द्रेश कुमार ने यात्रा का मार्ग दर्शन किया।
सिंधु दर्शन यात्रा कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों ने सिंधु नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications