स्वाइन फ्लू के 5 नए मामले, देश में पीड़ितों की संख्या 73 हुई
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पांच नए मामलों में से दो दिल्ली में और एक-एक मामला मदुरै, हैदराबाद तथा चेन्नई में प्रकाश में आया है।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "अब तक कम से कम 532 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है। उनमें से 73 लोगों में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई। इनमें से छह मामले भारत में संक्रमण के हैं।"
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनिया के 108 देशों में अब तक इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के 55,867 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीमारी में 238 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मौतें मेक्सिको और अमेरिका में हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications