भारत ने पाकिस्तान से सरबजीत मामले में सहानुभूति का आग्रह किया
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को मीडिया में आई खबरों से पता चला है कि पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय ने सरबजीत सिंह की दया याचिका खारिज कर दी है, लेकिन अभी फैसले के विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि सरबजीत का मामला भारत में लोगों की भावनाओं से जुड़ गया है।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने सरबजीत सिंह को मृत्युदंड से मुक्त करने के लिए पाकिस्तान से लगातार अपील किया है और आगे भी इसे जारी रखेगा।
उन्होंने कहा, "हमने पाकिस्तान सरकार से लगातार कहा है कि सरबजीत के मामले में वह सहानुभूतिपूर्ण व मानवीय दृष्टिकोण अपनाए। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान ऐसा कर पाने में सक्षम होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications