पाकिस्तान में अमेरिकी हमलो में 52 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हमले दक्षिणी वजीरिस्तान में हुए। यह इलाका तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद का गढ़ माना जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी विमान ने महसूद के साथियों के एक ठिकाने पर तीन मिसाइल दागे।
एक अधिकारी ने बताया, "मिसाइलें मकीन इलाके में तालिबान के ठिकानों पर गिरीं जिनमें कम से कम सात आतंकवादी मारे।"
इसके बाद अमेरिकी चालक रहित विमान के एक अन्य हमले में कम से कम 45 आतंकवादी मरे गए। यह हमला उस समय हुआ जब एक आतंकवादी के अंतिम संस्कार के दौरान तालिबानी वहां एकत्र हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications