स्पेन ने सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी दावे का समर्थन किया
आबुजा, 24 जून (आईएएनएस)। स्पेन के प्रधानमंत्री जोसे लुइस रोड्रिगेज जेपातेरो का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 30 फीसदी मुद्दे अफ्रीका से जुड़े हैं लेकिन इस महाद्वीप से कोई भी देश इसका स्थायी सदस्य नहीं है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक मंगलवार को स्पैनिश प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति उमारु यार अदुआ से मुलाकात के दौरान यह बात कही।
जेपातेरो ने कहा कि नाइजीरिया ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अहम योगदान दिया है और सुरक्षा परिषद में सुधार से इसके तर्कसंगत हित जुड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि स्पेन और नाइजीरिया ने कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications