अमेरिकी हमले में 45 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अमेरिका के चालक रहित विमान द्वारा तालिबान को निशाना बनाकर मंगलवार को किए गए हमले में कम से कम 45 आतंकवादी ढेर हो गए।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि हमला दक्षिणी वजीरिस्तान में उस समय हुआ जब किसी के अंतिम संस्कार के बाद आतंकवादी वहां एकत्र हुए थे। यह इलाका तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications