दिल्ली में बलात्कार की घटनाओं से शीला दीक्षित परेशान
उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "पुलिस क्या कर रही है इस बारे में मैं कुछ नहीं बोलना चाहती। हालांकि इस घटना से मुझे काफी दुख पहुंचा है"।
उन्होंने कहा कि वह इस मामले की गहराई में जाएगी और उन्हें दिल्ली पुलिस की जांच नतीजों का इंतजार है।
गौरतलब है कि दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में दो दिन पहले यानी सोमवार को एक महिला से पांच पुलिसकर्मियों द्वारा कथित बलात्कार किया गया था।
दूसरी घटना में पूर्वी दिल्ली के भोलानाथ नगर इलाके में एक 22 वर्षीय महिला के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया। इस घटना में महिला के पति का दोस्त भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications