गुजरात तट पर तेज हवाओं की चेतावनी
राज्य मत्स्य पालन विभाग ने मछुआरों के लिए बुधवार दोपहर से 24 घंटे की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह हवा के तेज दबाव का क्षेत्र बंदरगाह शहर पोरबंदर से 100 किलोमीटर दूर स्थित था और यह 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह तट से कुछ मील दूर समुद्र में जाने का निर्णय लेने वाले मछुआरों के लिए खतरनाक है।
उन्होंने कहा कि बुधवार रात 11 बजे के करीब जामनगर और पोरबंदर के तटीय इलाके में तेज गति से हवाएं बहने की संभावना है।
भारतीय तटरक्षकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications