माओवादियों पर प्रतिबंध के मामले में माकपा अपना रही है दोहरा मापदंड : भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "भाकपा (माओवादी) पर प्रतिबंध जाने के मामले में माकपा दोहरा मापदंड अपना रही है। यह माकपा का तानाशाही रवैया है।"
उन्होंने कहा, "लालगढ़ के बाद सरकार ने इस संगठन पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाया है। अब माकपा कह रही है कि नक्सलियों का मुकाबला करने का यह कोई तरीका नहीं है।"
नायडू ने कहा, "माकपा महासचिव प्रकाश करात कहते है कि नक्सलियों से निपटने का यह तरीका नहीं है तो वही बताएं कि आखिर कौन सा तरीका है। राज्य में उनकी सरकार है। उन्होंने क्यों नहीं उस तरीके को अपनाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications