हंसराज भारद्वाज कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त किए गए
राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक देवानंद कोनवार को बिहार, हंसराज भारद्वाज को कर्नाटक और रामेश्वर ठाकुर को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हंसराज भारद्वाज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पिछली सरकार में कानून मंत्री थे लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला।
रामेश्वर ठाकुर वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल हैं। उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वह बलराम जाखड़ की जगह लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications