मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक 26 जून के बाद
मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी और लू का कहर जारी है। आम तौर पर मानसून 15 जून तक दस्तक दे दिया करता है मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ है। वर्षा न होने से प्रदेशवासी घबराए हुए है क्योंकि पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है और पानी की कमी से बिजली उत्पादन संयंत्र भी प्रभावित हो रहे है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक डॉ़ डी़ पी़ दुबे ने आईएएनएस को बताया है कि मानसून गुजरात में पहुंच चुका है और संभावना है कि 26 जून के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में इस बार औसत वर्षा होगी। प्रदेश की औसत वर्षा 99 सेंटीमीटर है। बीते वर्ष प्रदेश में 85 सेंटीमीटर औसत वर्षा हुई थी। उत्तरी मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान रहा था, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में कम वर्षा हुई थी।
दुबे के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है और प्रदेश में बादल छाने लगे है। बीती रात भी पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व वर्षा हुई। आने वाले दिनों में भी बादलों के छाए रहने की संभावना बनी हुई है।
प्रदेश का तापमान अभी भी 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और लू लोगों को झुलसा देने वाली है। इस स्थिति से लोगों को जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि 26 जून के बाद प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications