वरुण गांधी ने की संघ नेताओं से मुलाकात
भाजपा के प्रदेश सिचव हीरो बाजपेई ने आईएएनएस से वरुण के लखनऊ आने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत यात्रा थी। उन्होंने केशव भवन जाकर संघ नेताओं से मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक वरुण ने करीब एक घंटे तक आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक अशोक बेरी से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद नहीं था। बैठक पूरी तरह गुप्त रखी गई थी।
संघ सूत्रों के मुताबिक कथित उग्र भाषण के चलते अपनी पार्टी के ही कुछ नेताओं की आलोचना झेल रहे वरुण ने संघ नेताओं से इस बारे में बातचीत की। इसके अलावा कथित भड़काऊ भाषण के संबंध में चल रहे मुकदमे के बारे में उन्होंने संघ नेताओं से चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications