पानी की कमी से सारणी संयंत्र में आधे से कम हुआ बिजली का उत्पादन
सारणी थर्मल विद्युत उत्पादन संयंत्र में कुल पांच इकाइयां है जिनकी उत्पादन क्षमता 1142 मेगावाट है। इस विद्युत संयंत्र को सतपुड़ा जलाशय से पानी की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में इस जलाशय में ही बहुत कम पानी बचा है। इस संयंत्र की पांचों इकाइयों को प्रति मिनट 30 हजार लीटर से अधिक पानी की जरूरत होती है परन्तु उसे प्रति मिनट 10 हजार लीटर पानी ही मिल पा रहा है। पानी की कमी से कूलर जाम हो जाते है और कंडेंसर गरम बने रहते है। इस स्थिति में इकाई को ही बन्द करना पड़ता है।
स्ांयंत्र के कार्यकारी निदेशक एस.आर. रब्बू ने बुधवार को आईएएनएस को बताया है कि पानी की कमी और वार्षिक रख-रखाव के चलते दो इकाइयां बन्द है। वर्तमान में इस संयंत्र में कुल 400 मेगा वाट बिजली का ही उत्पादन हो पा रहा है। तापमान में कमी आने और वर्षा होने पर ही बिजली के उत्पादन में इजाफा हो पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications