दिल्ली में महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज
इंद्रपुरी इलाके में स्थित ई-ब्लॉक की झुग्गियों में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि इंद्रपुरी के थाना प्रमुख (एसएचओ)प्रदीप कुमार समेत पांच पुलिसकर्मियों ने थाने की दूसरी मंजिल पर उसके साथ बलात्कार किया।
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मंगलवार को थाने पर जबरदस्त पथराव किया था, जिसमें भारी नुकसान हुआ था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा द्वारा महिला का बयान लेने के बाद देर रात बुधवार को पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार महिला द्वारा बलात्कार की शिकायत के बाद मामला पहले दर्ज करना होता है। उसके बाद इस मामले की जांच शुरू की जाती है।
एक अधिकारी ने बताया कि देर रात महिला का बयान लेने के बाद बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया। अब मामले की छानबीन की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए हम क्लोज सर्किट टीवी कैमरा (सीसीटीवी)का फुटेज देख कर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही अगर जरुरत पड़ी तो महिला के सामने पहचान परेड भी कराई जा सकती है।
एसएचओ प्रदीप कुमार के सेल फोन के विवरण को खंगालने की कोशिश भी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications