अहमदाबाद में रथयात्रा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त
भगवान जगन्नाथ के मुख्य रथ के सुबह आठ बजे प्रस्थान करने से पहले मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। रथ को 50 श्रद्धालु खींच रहे थे और 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रथ के पीछे-पीछे चल रही थी।
इस वर्ष की रथ यात्रा की बड़ी खासियत यह रही कि उसमें सैकड़ों मुसलमानों ने भी हिस्सा लिया।
रथ यात्रा को निर्बाध बनाए रखने के लिए अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस की लगभग पूरी बटालियन यात्रा मार्ग पर तैनात की गई थी। रथ यात्रा के पुराने अहमदाबाद शहर के आधे हिस्से से गुजरते हुए शाम आठ बजे तक जगन्नाथ मंदिर पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications