50,000 तीर्थयात्रियों ने किए अमरनाथ के दर्शन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"मौसम में सुधार होने से पिछले दो दिनों में हमने बालताल आधार शिविर से मंदिर के 14 किलोमीटर लंबे रास्ते के लिए रोजाना 10,000 यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी।"
अधिकारी ने बताया कि आधिकारिक रूप से 15 जून को मंदिर खुलने के बाद से अब तक 50,000 के करीब तीर्थयात्री उसके दर्शन कर चुके हैं।
समाचारों के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम मार्ग से भी बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के शीघ्र ही दक्षिणी कश्मीर के मार्ग को खोलने की आशा है।
कई तीर्थयात्री पहले ही पहलगाम आधार शिविर पहुंच चुके हैं और बुधवार को मार्ग को खोले जाने की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications