दमोह में तीन लोगों की हत्या के बाद तनाव, पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संजू साहू और जावेद के बीच पिछले कुछ अरसे से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते जावेद और उसके कुछ साथियों ने संजू तथा उसके सहयोगियों पर मंगलवार की रात को हमला बोल दिया। दागी गई गोलियों ने संजू व नीरज की मौके पर ही जान ले ली तथा उनके एक अन्य साथी झल्लू ने उपचार के दौरान जबलपुर में दम तोड़ा।

इन तीन हत्याओं के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा के लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए और उन्होने चक्का जाम किया। उग्र भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन द्वारा आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देने पर चक्का जाम खत्म हुआ। क्षेत्र में अभी भी तनाव है और बाजार बन्द हैं।

दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया है कि सिटी कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+