धूम्रपान से सीधे मस्तिष्क पर असर पड़ता है : शोध
घोष और बासु ने शोध में पाया कि तम्बाकू में एक तत्व होता है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में सफेद रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ्य कोशिकाओं पर हमला करने के लिए उत्तेजित करता है, जिसके चलते मस्तिष्क को आधात पहुंचता है।
इन वैज्ञानिकों ने एनएनके नामक तत्व को अपने शोध के केंद्र में रखा जो सामान्यत: तम्बाकू में पाया जाता है।
इस बारे में बासु ने कहा, "हमारी खोज साबित करती है कि एनएनके माइक्रोगलिया को क्रियाशील कर देता है जिससे तंत्रिका कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है।"
शोध में यह भी पाया गया कि एनएनके सभी प्रकार के तम्बाकूओं में पाया जाता है। चबाने वाले तम्बाकुओं से भी यह शरीर में प्रवेश कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications