निशंक होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री (लीड-2)

पार्टी के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से चर्चा में निशंक के विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर खंडूरी भी उपस्थित थे। नायडू और पार्टी महासचिव थावरचंद गहलोत ने विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लिया।

खंडूरी ने लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड में पार्टी की पांचों सीटों पर हुई हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के बाद आज नई दिल्ली में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद निशंक ने कहा, "मुझे वर्षो से खंडूरीजी का सानिध्य मिलता रहा है। मैं उनके मार्गदर्शन में काम करता रहूंगा। उत्तराखंड को धरती का स्वर्ग बनाने और उसे आधुनिक राज्य के रूप में विकसित करने के उनके मिशन को मैं आगे जारी रखूंगा।"

उन्होंने कहा, "उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए खंडूरीजी ने जो कार्य शुरू किए हैं, उन सभी कार्यो को मैं आगे बढ़ाऊंगा और साथ ही कोशिश करूंगा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर भी मैं खरा उतरूं।"

उल्लेखनीय है कि खंडूरी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे निशंक अविभाजित उत्तर प्रदेश में विज्ञान और संस्कृति मंत्री रहे चुके हैं। वह उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+