बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.81 अंकों की बढ़त के साथ 14376.82 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4247.30 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,479.82 के उच्चतम और 14,207.02 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। इसी तरह निफ्टी ने 4307.00 के उच्चतम और 4218.25 के न्यूनतम स्तर को छूआ।
बीएसई में बैंकेस सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई। ऊर्जा सेक्टर के सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.82 प्रतिशत का उछाल आया।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1801 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 797 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications