झारखंड में लू से 17 लोगों की मौत
राज्य में तापमान दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। जून का दूसरा सप्ताह बीत जाने के बावजूद राज्य में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है।
भीषण गर्मी और लू से गुमला जिले में पांच और जमशेदपुर में चार लोगों की मौत की खबर है। गर्मी और लू से पलामू और पश्चिमी सिंहभूम जिले सहित राज्य के अन्य इलाकों में भी लोगों की मौत हुई है।
मंगलवार को देवघर में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications