स्वतंत्र समिति से चुनाव परिणामों की समीक्षा चाहते हैं मुसावी
मुसावी और लाखों ईरानी सरकार पर 12 जून को हुए चुनाव में धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं जिसमें महमूद अहमदीनेजाद की भारी बहुमत से विजय हुई है।
चुनाव समीक्षा और अंतिम निर्णय का अधिकार गार्जियन काउंसिल के हाथों में है लेकिन अहमदीनेजाद का समर्थन करने के कारण मुसावी और अन्य विपक्षी कौंसिल की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।
काउंसिल में छह मौलवी और छह वकील होते हैं। मुसावी की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार ,"हमें एक ऐसी जांच समिति का गठन करना चाहिए जो गैर पक्षपातपूर्ण,कुशल,साहसी और सभी पक्षों द्वारा मान्य हो।"
बयान के अनुसार समिति को पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की ठीक तरह से जांच करनी चाहिए।
गार्जियन काउंसिल ने बुधवार को घोषित होने वाले अंतिम चुनाव नतीजे को पांच दिन के लिए टाल दिया है जिससे सभी अस्पष्टताएं दूर हो सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications