मुंबई में बिजली दर बढ़ाने के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, 35 घायल

शहर के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे शिवसेना नेता सुभाष देसाई, पूर्व सांसद सुरेश प्रभु और पूर्व मंत्री गजानन कृतिकर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

एक अधिकारी ने कहा कि गोरेगांव में रिलायंस पावर के एक कार्यालय में प्रदर्शनकारियों के घुसने के प्रयास पर लाठीचार्ज किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग को कई स्थानों पर अवरूद्ध कर दिया और बिजली कंपनियों के खिलाफ नारे लगाए।

शिवसेना ने मंगलवार को मुंबई के निवासियों से बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने को कहा था।

पुलिस ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रमुख बिजली आपूर्तिकर्ता रिलायंस पावर, बांबे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) और टाटा पावर कंपनी के कई कार्यालयों के प्रवेश द्वार को जाम कर दिया।

अंधेरी, सांताक्रूज, गोरेगांव और घाटकोपर में प्रदर्शनों का आयोजन किया गया और वरिष्ठ पार्टी नेता पूरी ताकत से मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में आम लोगों ने भी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बिजली कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे मुंबई में अपना व्यवसाय जारी रखना चाहती हैं तो उन्हें लोगों पर डाले गए भार को वापस लेना होगा।

पार्टी के मुखपत्र सामना में बिजली कंपनियों को बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने की चुनौती दी गई है। सामना में कहा गया,"यदि उन्होंने ऐसा किया तो हम उन्हें दिखा देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+