रमेश पोखरियाल उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "विधायक दल की बैठक में रमेश पोखरियाल निशंक को विधायक दल का नेता चुना गया है।" इस अवसर पर निवर्तमान मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी भी उपस्थित थे। खंडरी सरकार में पोखरियाल स्वास्थ्य मंत्री थे।
नायडू और पार्टी महासचिव थावरचंद गहलोत ने बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड में पार्टी की पांचों सीटों पर हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के बाद आज नई दिल्ली में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications