बांग्लादेश में 6 भारतीय हिरासत में
एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 135 किलोमीटर दूर दक्षिणी सबरूम शहर के नजदीक भारत बांग्लादेश सीमा पर मंगलवार को छह भारतीय जानवर चराते वक्त बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश कर गए।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि हिरासत में लिए गए भारतीयों को वहां की पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इनकी रिहाई के लिए बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के साथ एक बैठक बुलाई गई है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश से त्रिपुरा की 856 किलोमीटर अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications