बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से 3 रेलकर्मियों की मौत
जमालपुर राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) के पुलिस निरीक्षक विन्दुसार मंडल ने बताया कि दशरथपुर स्टेशन के समीप पांच रेलकर्मी (गैंगमैन) पटरी ठीक करने का काम कर रहे थे कि उसी समय 3236 डाउन दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से तीन रेलकर्मियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक रेलकर्मी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल रेलकर्मी का इलाज जमालपुर स्थित रेलवे अस्पताल में करवाया जा रहा है।
मंडल के अनुसार मृतकों में राम स्वरूप मंडल, गोरे लाल मंडल तथा विजय राम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी जमालपुर रेल थाना में दर्ज कर दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications