केरल विधानसभा में महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष का बहिर्गमन
कांग्रेस विधायक के. सी. जोसेफ ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार आसमान छू रही है और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने विधानसभा से बहिर्गमन करने से पहले कहा कि वर्ष 2001 से 2006 तक जब राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी तब वामपंथी दलों ने 22 बार राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था लेकिन एक बार भी उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर बंद का आह्वान नहीं किया।
राज्य के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री सी. दिवाकरन ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव कदम उठा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications