अनिल अंबानी की कंपनी ने गैस मुद्दे पर रिलायंस इंडस्ट्री को पत्र लिखा

आरएनआरएल के वकील मुकुल रोहतगी ने बुधवार को समाचार चैनलों से कहा, "हमने रिलायंस इंडस्ट्रीज को दो पत्र लिखा है। इसमें समझौते के लिए तीन-चार बिंदुओं पर बातचीत करने की बात कही गई है।"

रोहतगी ने समाचार चैनल सीएनबीसी टीवी 18 को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि उच्च न्यायालय ने आपस में मामला सुलझाने और जरूरत पड़ने पर अंबानी बंधुओं की मां कोकिला बेन का सहयोग लेने को कहा है और यदि ऐसा नहीं होता है तो एक पक्ष को दूसरे पक्ष के खिलाफ कानूनी सहायता लेनी पड़ेगी।"

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह अभी फैसले की जटिलता का अध्ययन कर रही है।

रोहतगी ने कहा, "दस दिन पहले फैसला आया था लेकिन हम नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं। उनकी प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं है और ऐसा तब हुआ है जब उच्च न्यायालय ने इसके लिए 30 दिनों का समय दिया है।"

वकील ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अदालत के फैसले को मानने के लिए बाध्य है और उसने आरएनआरएल के पक्ष में फैसले में कई बिंदु जोड़े हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की योजना इस फैसले के लिए खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने की है।

इस महीने की 15 तारीख को आए बांबे उच्च न्यायालय के फैसले के मुताबिक आरएनआरएल कृष्णा-गोदावरी बेसिन से प्रतिदिन 2.8 मीट्रिक टन गैस 17 वर्षो तक हासिल करने का अधिकारी है। गैस की कीमत 2.34 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+