जल्द होगा जम्मू एवं कश्मीर मंत्रिपरिषद का विस्तार
सूत्रों के मुताबिक मंत्रिपरिषद विस्तार के सिलसिले में मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज से चर्चा करने के बाद संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।
सूत्रों का कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी (नेशनलिस्ट) के नेता व पूर्व मंत्री गुलाम हसन मीर, हाकिम मुहम्मद यासीन, कांग्रेस के चौधरी मुहम्मद असलम और नेकां के मुस्तफा कमाल चौधरी, मुहम्मद रमजान और सकीना इट्टो मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications