याचिका खारिज होने से व्याकुल हैं सरबजीत के परिजन
सरबजीत का परिवार भारत-पाक सीमा से सटे भिकिविंड में रहता है। उसकी पुत्री पूनम ने कहा, "यह सुनकर हम हैरान हैं। हमने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मेरे पिता की याचिका को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया जाएगा क्योंकि उनका वकील उपस्थित नहीं हुआ।"
पूनम ने कहा कि सरबजीत की पैरवी कर रहे वकील ने उन्हें बताया था कि वह अब सरकार का वकील बन चुका है इसलिए वह उसके पिता का पक्ष न्यायालय में नहीं रखेगा।
उसने कहा, "मेरे पिता की जिंदगी की रक्षा के लिए भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।"
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को सरबजीत की उस समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसकी मौत की सजा को चुनौती दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications