माइक्रोसाफ्ट ने नए सुरक्षा साफ्टवेयर का उद्घाटन किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस साफ्टवेयर के विकास का उद्देश्य वर्ष 2007 में माइक्रोसाफ्ट द्वारा जारी किए गए विंडोज डिफेंडर को हटाना है। कंप्यूटरों की सुरक्षा में विफल रहने के कारण इसका काफी मजाक उड़ाया गया।
अपने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए कोई प्रभावी सुरक्षा साफ्टवेयर उपलब्ध कराने में विफल रहने के कारण माइक्रोसाफ्ट की काफी आलोचना होती रही है। प्रतिद्वंद्वी लिनक्स और एप्पल सिस्टमों की तुलना में विंडोज अधिक वायरसों और हैकरों के शिकार होते हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी साफ्टवेयर निर्माता कंपनी ने कहा कि माइक्रोसाफ्ट सिक्युरिटी इसेन्शिएल्स पहले अमेरिका, इजरायल, ब्राजील और चीन के 75,000 ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस साफ्टवेयर का उद्देश्य उपयोगकर्ता को लगातार सुरक्षा चेतावनी और काफी अधिक सिस्टम्स स्रोतों के उपयोग के बगैर पृष्ठभूमि से सुरक्षा साफ्टवेयर का संचालन करना है।
इस साफ्टवेयर के पूर्ण संस्करण के सितम्बर में आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications