अफगानिस्तान में 23 तालिबानी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्षेत्र में अफगानी सेना के कमांडर जनरल शिर मोहम्मद जाजी ने कहा, "खुफिया जानकारी मिलने के बाद अमेरिकी सेना के नेतृत्व में संयुक्त सुरक्षा बल ने चिनारटुक क्षेत्र में तालिबानी आतंकवादियों पर हमला किया। इस हमले में 30 लड़ाके मारे गए। उनका कमांडर मुल्लाह इस्माइल कुची भी मारा गया।"
तालिबान की ओर से इस घटना के बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications