भीषण गर्मी के बावजूद भगवान जगन्नाथ के भक्तों में जबर्दस्त उत्साह
जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के जन संपर्क अधिकारी लक्ष्मीधर पुजापांडा ने आईएएनएस को बताया, "गर्मी के बावजूद लगभग 300,000 श्रद्धालु पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। हमें उम्मीद है कि बुधवार शाम तक लगभग 10 लाख लोग एकत्र हो जाएंगे।"
उन्होंने बताया, "राज्य के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पुरी में तापमान कम है। फिर भी यहां आर्द्रता का स्तर बहुत ज्यादा है।"
जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर पुरी में जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य पुलिस के 3,000 जवानों को यहां तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications