अमेरिकी एग्जिम बैंक और फिक्की मिलकर करेंगे काम
फिक्की के महासचिव डा. अमित मित्रा और एग्जिम बैंक के चेयरमैन और अध्यक्ष फ्रेड पी. हॉकबर्ग ने बैंक के मुख्यालय में मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम में फिक्की के अध्यक्ष हर्षपति सिंघानिया और अमेरिका में भारतीय दूतावास में वाणिज्य दूत बनाश्री बी. हैरिसन भी मौजूद थे।
हॉकबर्ग ने कहा, "साख की समस्या के बावजूद भारतीय बाजार में निरंतर ठोस आर्थिक विकास जारी है और इसने अमेरिका के छोटे व बड़े निर्यातकों को निर्यात बढ़ाने का शानदार मौका दिया है।"
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि भविष्य में भारत एग्जिम बैंक के लिए सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications