दिल्ली में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के पूर्वी इलाके के भोलानाथ नगर इलाके में मंगलवार को तीन लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उस वक्त महिला घर में अकेली थी। बलात्कार करने वालों में महिला के पति का एक दोस्त भी शामिल है।
घटना के बारे में महिला ने पुलिस को बताया कि तीन लोग पति से मिलने के बहाने जबरदस्ती घर में घुस गए और बलात्कार किया। उन्होंने इस बारे में बताने पर भयानक परिणाम भुगतने की धमकी दी।
इस बारे में महिला के पति ने बताया कि वह काम करके देर रात घर आया तो इस बारे में पत्नी ने सारी बातें बताई। उसके बाद हमने पुलिस को खबर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे घटना के बारे में करीब रात 10 बजे जानकारी मिली। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही राजधानी के इन्द्रपुरी इलाके में पांच पुलिसकर्मियों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications