अच्युतानंदन अस्पताल में भर्ती
अच्युतानंदन (85) के एक सहयोगी ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार शाम से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और उन्होंने सांस लेने में तकलीफ और उच्च रक्त चाप की शिकायत की।
सहयोगी ने बताया, "बुधवार सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री को दो दिनों तक पूरे आराम की सलाह दी गई है। बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी रद्द कर दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications