यूपी: सभी डिग्री कॉलेजों में नो जींस-टॉप!

प्रदेश के करीब 400 डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के इस संगठन ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें लड़कियों के जींस पहन कर कॉलेज जाने पर प्रतिबंध लगाया जाना है।
छात्राओं, अभिभावकों से लेंगे सलाह
संगठन के संयोजक एके श्रीवास्तव ने के मुताबिक इस संबंध में आखिरी निर्णय छात्राओं और उनके अभिभावकों से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा।
पूछे जाने पर कि इस तरह के प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने के पीछे क्या कारण हैं, इस पर श्रीवास्तव ने बताया कि हमें ऐसा लगता है कि महाविद्यालयों में छात्राओं के जींस पहनने पर पाबंदी लगाने से महाविद्यालयों में अनुशासन मजबूत होगा और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
मालूम हो कि पिछले दिनों कानपुर शहर में चार महाविद्यालय छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने के नाम पर अपने परिसरों में छात्राओं के जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर चुके हैं। इसके पीछे महाविद्यालयों का तर्क था कि इस कदम से छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विरोध करेंगी छात्राएं
कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के दयानंद महिला महाविद्यालय, सेन बालिका महाविद्यालय, जौहरी महिला महाविद्यालय और आचार्य नरेंद्र देव महिला महाविद्यालय ने पिछले दिनों एक संयुक्त बैठक के बाद छात्राओं के महाविद्यालय परिसर में जींस पहनने पर रोक लगाने का फैसला किया था।
उधर छात्राओं का कहना है कि यदि यूपीपीए ने कालेज परिसर में जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया, तो वो इसका विरोध करेंगी। कानपुर के डीबीएस महाविद्यालय की छात्रा पूनम सचान ने कहा कि महाविद्यालयों को कालेज परिसर में जींस पहनने का फैसला छात्राओं के अभिभाववकों पर छोड़ना चाहिए। उन्हें जींस पर पाबंदी नहीं लगानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications