ऑस्ट्रेलिया में 16वां नस्लीय हमला

पीडि़त भारतीय छात्र बीस वर्षीय भारतीय छात्र मीर रज़ा अली खान ने बताया कि सोमवार शाम को वो सैलून से बाहर निकला तो दो लोगों उसके पीछे लग गये।
अज्ञात युवक फरार, जांच शुरू
आंध्र प्रदेश के रज़ा खान के मुताबिक उन ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने पहले पैसे की डिमांड की और थोड़ी ही देर बाद पैसे बिना लिये उसे पीट दिया। करीब 10 मिनट बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तबतक अज्ञात युवक वहां से फरार हो चुके थे।
रज़ा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने अपना बयान दिया। रज़ा अली खान ने कहा, "अगर वो लोग पैसे लेकर फरार हो जाते तो हम इसे लूट का मामला कह सकते थे, लेकिन उन लोगों ने पैसे नहीं लिये और फिर भी मुझे पीट दिया। इससे जाहिर है कि यह नस्लवादी हमला ही था।" मामला पुलिस में दर्ज करा दिया गया है। मेलबर्न पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications