26/11: 22 आतंकियों के खिलाफ वारंट

Mumbai terror attack (file photo)
मुंबई। समुद्र के रास्‍ते से मुंबई पर गत 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के संबंध में विशेष अदालत ने 25 में से 22 आतंकवादियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिये हैं। उक्‍त सभी आतंकवादी पाकिस्‍तान के हैं। इनमें जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद का नाम सबसे ऊपर है।

विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान मंगलवार को सुनवाई करते हुए 22 आतंकवादियों के नाम जारी किये गये, जिनके खिलाफ वॉरेंट जारी हुए हैं। सुनवाई के बाद अदालत ने वारंट की कॉपी महाराष्‍ट्र सरकार को भेज दी।

पाक को सैंपी जाएगी सूची

अदालत द्वारा जारी वारंट की सूची में जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद, जकी-उर्र-रहमान लखवी, अबु हमजा, अबु अल कामा, अबु काफा, यूसुफ मुजम्मिल, जरार शाह, अबु फहदुल्ला, अबु अब्दुल रहमान, अबु अनास, अबु बसीर, अबु इमरान, अबु मुफ्ती सईद, अबु उमर सईद, मो. इशफाक, जावेद इकबाल, सईद इक्तहार, कर्नल आर सदुतुल्लाह, खुर्रम शहादद, अबु अदुर्रहमान, अबु माविया, अबुल बशीर और अबु हनीउल्ला पठान के नाम शामिल हैं।

महाराष्ट्र सरकार वारंट की कॉपी को देश के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को देगी, जिनके माध्‍यम से इसे पाकिस्‍तान सरकार को सौंपा जाएगा, ताकि पाक सरकार इन आतंकवादियों का प्रत्‍यार्पण करने में मदद कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+