बातचीत के लिए तैयार हुए माओवादी

बातचीत के लिए तैयार हुए माओवादी

पश्चिम बंगाल के लालगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई झेल रहे माओवादियों ने आज कहा है कि वो केंद्र और राज्य सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं.

सीपीआई ( माओवादी) के नेता सागर ने एक बयान जारी कर कहा, ''हम केंद्र और राज्य सरकार के साथ बातचीत करने को तैयार हैं. अगर ये बैठक पिछले रविवार को लालगढ़ का दौरा करने आए बुद्धिजीवी आयोजित करें तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं.''

हालांकि नक्सली संगठन के प्रवक्ता गौर चक्रवर्ती ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि बैठक तभी संभव है जब केंद्र अर्धसैनिक बलों को लालगढ़ से तुरंत वापस बुलाए और राज्य की पुलिस माओवादियों के ख़िलाफ़ युद्धविराम का आह्वान करे. उनका कहना था कि ये शर्तें इसलिए ज़रुरी हैं क्योंकि इससे बातचीत के लिए एक माहौल बन सकेगा.

उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को फ़िल्मी हस्ती अपर्णा सेन, थियेटर के कलाकार कौशिक, सेन, सोनाली मित्रा और कवि जॉय गोस्वामी लालगढ़ गए थे और वहां ग्रामीणों के साथ साथ पीसीपीए के नेता छात्रधर महतो से मुलाक़ात की थी. इन लोगों ने माओवादियों से हथियार छोड़कर वार्ता करने और सुरक्षा बलों से संयम बरतने की अपील की थी.

बंद का असर

माओवादियों ने पांच राज्यों में दो दिन के बंद का आह्वान किया है और बंद के दूसरे दिन लालगढ़ में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है. नक्सल प्रभावित लालगढ़, बिनपुर, पीराकाटा और झाड़ग्राम में सड़कों पर कोई वाहन नहीं दिखाई दिया. साथ ही दुकानें और सभी प्रतिष्ठान भी बंद रहे.

बांकुड़ा और पुरुलिया में नक्सलियों के बंद के आह्वान का व्यापक असर हुआ है. बिहार से मिल रहे समाचारों के अनुसार माओवादियों ने लक्खीसराय में एक अदालत परिसर पर हमला कर के एक माओवादी को पुलिस की गिरफ़्त से छुड़ा लिया है. माओवादियों ने परिसर में दो धमाके किए और इसका फ़ायदा उठाकर अपने साथी को छुड़ा ले गए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+