'हार के कारणों की जांच होगी'

'हार के कारणों की जांच होगी'

पिछले महीने हुए लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड में बीजेपी पांचों संसदीय सीटें हार गई थीं.

खंडूरी ने चुनाव परिणामों के आने के दो दिन बाद ही इस्तीफ़े की पेशकश की थी लेकिन उस समय इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया गया था. अब खंडूरी का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया गया है.

खंडूरी ने इस्तीफ़े के बाद पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हार की वजह उनकी सरकार का प्रदर्शन कतई नहीं था बल्कि इसके कुछ और कारण थे.

उनका कहना था कि पार्टी को पांच में से तीन सीटों पर जीत की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, '' मुझे समझ में नहीं आता है कि लोकसभा चुनावों में जहां से बीजेपी उम्मीदवार ढ़ाई हज़ार वोटों से पीछे था उसी स्थान से लोकसभा चुनावों के बाद हुए विधानसभा उप चुनावों में बीजेपी को साढ़े सात हज़ार मतों से बढ़त मिली है.''

खंडूरी का कहना था कि पार्टी के ख़राब प्रदर्शन के कारणों की जांच होनी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि खंडूरी जब दो साल पहले राज्य के मुख्यमंत्री बने थे तो कहा गया था कि वो दिल्ली से राज्य पर थोपे गए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+