उतराखंड के सीएम खंडूरी का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के पहले से ही अंतरकलहों में फंसी भाजपा की उत्तराखंड इकाई में चल रहा घमासान मंगलवार को तब थम गया जब खंडूरी ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को सौंप दिया। माना जा रहा है कि पार्टी ने खुद खंडूरी से इस्तीफा लिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री चुनने की कवायद भी शुरू कर दी है।
पंत, पोखरियाल दौड़ में आगे
पार्टी सूत्रों की मानें तरे भुवन चंद्र खंडूरी की जगह राज्य के पर्यटन एवं संसदीय मामलों के मंत्री प्रकाश पंत और स्वास्थ्य मंत्री रमेश पोखरियाल मुख्यमत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
नये नेता के चुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस मामले पर गंभीरता से चर्चा करने के लिए फिलहाल पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक बुलायी जाएगी। उसके बाद ही कोई फैसला होगा।


Click it and Unblock the Notifications