Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ना तय

Petrol pump
नई दिल्ली। देश के सभी राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना लगभग तय हो चुका है। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आये उछाल के असर को कम करने के लिए यदि उत्‍पाद शुल्‍क में कटौती नहीं की गई तो सरकार पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए व डीजली में 1 रुपए प्रतिलीटर बढ़ा सकती है।

पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा भले ही पेट्रोल, डीजल के दामों में वद्धि की संभावना से इनकार कर रहे हों, लेकिन मंत्रालय के अधिकारियों की माने तो इस काम में बस सरकारी आदेश का इंतजार है।

रसोई गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं

अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, और भारत पेट्रोलियम को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कैरोसिन की बिक्री पर प्रतिदिन 135 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार कीमतों में वृद्धि का बोझ तेल कंपनियों, सरकार और उपभोक्ताओं के बीच समान रूप से बांटने की तैयारी में है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि कच्‍चे तेल की कीमतों में इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो अगले दो महीनों के अंदर रसोई गैस की कीमत में भी वृद्धि करनी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+