बांग्लादेशी आतंकियों को पाक में ट्रेनिंग

समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने के आग्रह के साथ कहा कि कम से कम दो वांछित आतंकवादी पाकिस्तान भाग गए हैं और पिछले तीन महीने से सैन्य प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
तालिबान को दे सकते हैं समर्थन
अधिकारी ने कहा कि वे दोनों पाकिस्तानी सेनाओं से लड़ रहे तालिबान को सक्रिय समर्थन भी दे सकते हैं। जेएमबी के पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों से नजदीकी संबंध हैं।
जेएमबी के सरगना शेख अब्दुर रहमान को हत्या के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद वर्ष 2007 में फांसी दी गई थी। उसने भी पाकिस्तान का कई बार दौरा किया था और हथियारों तथा धन के प्रवाह का समन्वय करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications