सिंगापुर की जेल से ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार रिहा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जेल के एक प्रवक्ता ने कहा, "उन्हें रिहा कर दिया गया है। अब वे हमारी हिरासत में नहीं है।"
42 वर्षीय पीटर लॉयड ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (एबीसी) में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं। पिछले साल दिसम्बर महीने में उन्हें मादक पदार्थ के सेवन के आरोप में पकड़ा गया था और उन्हें 10 महीने की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उन्हें सात महीने में ही जेल से रिहा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications