सोमालिया में आपातकाल की घोषणा
राष्ट्रपति शेख शरीफ शेख अहमद ने मोगादिशु में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में जारी कठिन हालात से उबरने के लिए सरकार ने आपातकाल लगाने का निर्णय लिया है।
सोमालियाई मंत्रिमंडल के पिछले सप्ताह आपातकाल लागू करने का फैसला करने के बाद राष्ट्रपति ने सोमवार को इसकी घोषणा पर हस्ताक्षर किया।
पिछले कुछ हफ्तों से सोमालिया के उत्तरी इलाके में सरकार और विद्रोहियों के बीच लड़ाई फिर से आरंभ हो गई है।
पिछले एक सप्ताह में सरकार के चार बड़े अधिकारी अलग-अलग आतंकवादी हमलों में मारे जा चुके हैं, जबकि लड़ाई में सैकड़ों नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई या वे घायल हुए हैं।
सोमाली राष्ट्रपति ने कट्टरवादी आतंकवादी संगठन अल-शबाब पर सरकार के खिलाफ लड़ाई में विदेशी लड़ाकुओं का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अल-कायदा के लोग स्थानीय आतंकवादियों के साथ लड़ाई में हिस्सा ले रहें हैं, जिनका उद्देश्य सोमालिया को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित शरणस्थल बनाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications