पहले तीन दिन में 10 लाख से अधिक आई फोन की बिक्री
पिछले शुक्रवार को अमेरिका और सात अन्य देशों में आईफोन 3जीएस को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया था।
यह नया मॉडल आईफोन 3 जी की तुलना में दोगुनी तेजी से काम करता है। इसमें कुछ नई चीजें जैसे ऑटोफोकस कैमरा, वीडियो रिकार्डिग और वायस कंट्रोल जैसी सुविधाएं हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी स्टीव जॉब्स ने एक बयान में कहा, "उपभोक्ता इंतजार कर रहे हैं और आईफोन आगे बढ़ रहा है।"
उन्होंने कहा, "इसके साथ ही एप्पल रिवोल्यूसनी एप्प स्टोर से करीब 50 हजार आवेदन उपलब्ध करवाए गए हैं। इस बार आईफोन के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications