स्वात तालिबान प्रमुख फजलुल्लाह के घायल होने की संभावना
जियो टीवी ने रहमान मलिक के हवाले से कहा है कि सुरक्षा बलों ने उस इलाके को घेर लिया था, जहां फजलुल्लाह छुपा हुआ था। वहां से इस तरह की खबर है कि वह घायल हो गया है।
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में पिछले 57 दिनों से जारी सैन्य कार्रवाई के दौरान फजलुल्लाह के घायल होने की दूसरी बार खबर आई है।
इसके पहले प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा था कि स्वात का तालिबान नेतृत्व घायल हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा था कि फजलुल्लाह के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है लेकिन जल्द ही उसके बारे में सूचना इकट्ठी की जाएगी और उसे सार्वजनिक की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications